धरहरा प्रखंड के होनहार खिलाड़ी अमन आर्यन ने कराटे खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे धरहरा प्रखंड का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। प्रथम बार मुंगेर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय इंटर कॉलेज कराटे खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन सोमवार की संध्या लगभग 5 बजे रामाधिन कॉलेज, शेखपुरा में किया गया।