लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी व धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी व धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी कृष्णा उर्फ निरहू पुत्र रामाश्रय को अछीछी मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।