बलिया: डीएम ने संत यतिनाथ विद्यापीठ और सुखपुरा इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा के द्वितीय पाली में संत यतिनाथ विद्यापीठ, सुखपुरा एवं सुखपुरा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थियों की संख्या व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।