बलिया: बलिया के रास्ते चलने वाली वंदे भारत का संचालन आज से 17 मार्च तक लखनऊ-छपरा के बीच 12 फेरों में होगा
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 02270/02269 लखनऊ-छपरा-लखनऊ के बीच वंदे भारत त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन आज से शुरू हो गया। यह ट्रेन 17 मार्च तक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को कुल 12 फेरों में चलेगी।