हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ गांधी मैदान से युवा आक्रोश प्रदर्शन का हुआ आयोजन
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर हज़ारीबाग़ के गांधी मैदान में युवा आक्रोश प्रदर्शन का भव्य आयोजन मंगलवार शाम किया गया है । इसमें सैकड़ो युवा मौजूद रहे । विद्यार्थियों के जुटान के बाद हाथों में तख्तियाँ लेकर JSSC CGL परीक्षा रद्द करो के सलोगन लेकर युवा आक्रोश रैली हज़ारीबाग़ के कोर्रा चौक होते हुए बाबू गाँव चौक होकर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पहुँचा ।