हज़ारीबाग: पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहुंचे हजारीबाग अंचल कार्यालय, अधिकारियों को दिए निर्देश
पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने सदर प्रखंड के अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का मंगलवार को निरीक्षण किया। सदर अंचल कार्यालय की दुर्दशा देखकर यशवंत सिन्हा काफी छुब्ध हुए। अंचल कार्यालय में आए हुए जनता ने अपनी फरियाद यशवंत सिन्हा के समक्ष रखते हुए कहा कि हम लोग वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते आ रहे हैं।