हज़ारीबाग: नगर निगम क्षेत्र के 193 प्रशिक्षणार्थियों को आजीविका मिशन के तहत मिला प्रशिक्षण
हजारीबाग नगर निगम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत उद्यमिता प्रशिक्षण से संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशासक सह नगर आयुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडे तथा विपिन कुमार के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।