हज़ारीबाग: सांसद खेल महोत्सव-2024 के तहत बरकाकाना में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव- 2024 के तहत संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का धूम है। लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंर्तगत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र स्थित पतरातु प्रखंड के बरकाकाना सीसीएल ग्राउंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ मंगलवार को हुआ। उद्घाटन मैच चीकोर बनाम हेसला टीम के बीच खेला गया।