➡️ अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
सागर 04 नवंबर 2026
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से परसोरिया में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण की सूचना पर जांच की गई।
खाद्य विभाग के आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील वर्मा, श्री अभिषेक मोर एवं श्री सौरव यादव तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने परसोरिया स्थित सामुदायिक स्वच्छता भवन के सामने जैन के मकान में पहुंचकर जांच की। इस दौरान मौके पर एचपी कंपनी के 8 भरे एवं 4 खाली गैस सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम क्षमता का एक खाली सिलेंडर पाया गया।जांच के दौरान संबंधित गैस सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर टीम द्वारा मौके से सभी 13 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
#jansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026