डिंडौरी: मडिया रास गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज जारी
डिंडोरी जिले के मडिया रास गांव में महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आक्रोशित होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया कोतवाली पुलिस शनिवार रात 10:00 बजे मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।