जमुई: सतायन स्कूल का कुआं बना चर्चा का केंद्र, चर्म रोग ठीक होने की दवा, वीडियो हो रहा वायरल
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 जमुई प्रखंड के सतायन प्लस टू स्कूल का एक कुआं इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इसे चमत्कारी कुआं बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को दावा करते हुए 2 बजे बताया कि इस कुएं के पानी से स्नान करने पर वर्षों पुराना चर्मरोग ठीक हो जाता है। इसी को लेकर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।