बहराइच: शहर सहित जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 44 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, लगाया ₹88 हजार जुर्माना
रविवार को यातायात पुलिस ने शासन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में 50% की कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित कर 44 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है इस दौरान 88000 का जुर्माना लगाया गया है।