बहराइच: कोतवाली देहाती इलाके में मिट्टी लेदी ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहाती इलाके में 16 जनवरी को ट्रैक्टर की ठोकर से हुई बाइक सवार युवक की मौत मामले में मृतक युवक के पिता की तरह पर कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित ने रविवार शाम को बताया कि घटना 16 जनवरी की है जब मिट्टी लदी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी थी जिसमें उसके बेटे की मृत्यु हो गई।