महेश्वर: जाम घाट पर बस के ब्रेक फेल, 51 स्टूडेंट्स बाल-बाल बचे; खाई के मुहाने पर अटकी
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (कोपरगांव) से 51 यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को लेकर महेश्वर दर्शन के लिए जा रही एक बस के जाम घाट में अचानक ब्रेक फेल हो गए। घाट के खतरनाक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार होने ही वाली थी, लेकिन ड्राइवर ने अपनी समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी को समय रहते संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया।