भंडरा: भंडरा में नशे के खिलाफ सामाजिक मुहिम का आगाज, नशामुक्त समाज के लिए ग्रामीणों ने संभाली कमान।
भंडरा प्रखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने गुरुवार शाम 4 बजे से नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि समाज को इस बुराई से मुक्त कराने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।