जनसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 🌱
जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने आज कांटी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मानिकपुर नरोत्तम के मध्य विद्यालय, श्रीसियाँ परिसर में आयोजित 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सेवाओं पर उनका फीडबैक प्राप्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए सभी को प्रेरित किया।
जनकल्याण, सुशासन और हरित विकास—मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता। 🌿
#Muzaffarpur #SahyogShivir #Plantation #GreenMuzaffarpur #GoodGovernance #DistrictAdministration #Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar