हरिद्वार: प्रसिद्ध रैपर और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने चंडी घाट स्थित दक्षिण काली मंदिर में पहुंचकर की विशेष पूजा
प्रसिद्ध रैपर का बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे चंडी घाट स्थित दक्षिण काली मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। हनी सिंह के इस दौर से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया। विशेष पूजा के बाद उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद से आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद बाहर आए हनी सिंह ने अपने फैंस को सेल्फी भी दी।