हरिद्वार: भूपतवाला स्थित गोकर्ण धाम से जूना अखाड़ा के संत पवित्र छड़ी लेकर पहाड़ों के लिए हुए रवाना
भूपतवाला स्थित गोकर्ण धाम से जूना अखाड़ा के संत पवित्र छड़ी लेकर पहाड़ों के लिए रवाना हो गए। मंगलवार शाम 4 बजे बड़ी संख्या में संतों ने छड़ी पूजन किया। जिसके बाद संत छड़ी यात्रा को ऋषिकेश, चारोंधाम समेत पूरे गढ़वाल के तमाम मंदिरों में ले जायेंगे। छड़ी यात्रा का उद्देश्य पहाड़ों में पलायन रोकने और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही धर्म का प्रचार प्रसार करना है।