हरिद्वार: SDM के नेतृत्व में बहादराबाद सराय और बिशनपुर कुंडी में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण हटाए गए
SDM अजयवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे से प्रशासन और पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। बहादराबाद में जहां तालाब पर अवैध रूप से लगाए गए पिलर को हटाया गया। वहीं NHAI की अनुबंधित कंपनी द्वारा सराय में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उधर बिशनपुर कुंडी में सरकारी भूमि पर खनन का भंडारण करने पर भी कार्रवाई की गई।