हरिद्वार: मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची हरिद्वार GRP थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए गए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। बरामद शब्द को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।