नर्मदापुरम: नर्मदापुरम सांसद बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे, विभिन्न संस्थानों का किया अवलोकन
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जीवन जीने की कला, भारतीय संस्कृति, शिक्षा, गौसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न संस्थानों का अवलोकन किया।