गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान, गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश
इंदौर में अधिवक्ता परिषद्, मालवा प्रांत की जिला इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर अभिभाषक संघ के बार हॉल में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एम.एल. बंसल, ए.पी. पोलेकर, दिलीप सिसोदिया और सतीश श्रीवास्तव का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद्, मालवा प्रांत के अध्यक्ष उमेश यादव ने परिषद् की गतिविधियों और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं महामंत्री प्रसन्ना भटनागर ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला इकाई इंदौर के अध्यक्ष विवेक बापना, इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर, महामंत्री विजय कुमार नागपाल एवं सह न्याय शिविर प्रभारी राहुल राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
#Indore #AdvocateCouncil #GuruPurnima #Lawyers #LegalCommunity
@journalistgouravjain
Indore, Indore | Aug 4, 2026