*सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, 220 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*
इंदौर, 07 अक्टूबर 2026
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला इंदौर द्वारा सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर) के तहत ऑक्सफोर्ड कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नार्कोटिक्स टीआई श्री राकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नार्कोटिक्स एसआई श्री अजय शर्मा एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मास्टर ट्रेनर तथा नागदा सोशल फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री रजत नागदा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, बचाव एवं नशामुक्ति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य श्री विशाल पुरोहित सहित शिक्षणगण एवं लगभग 220 विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने नशे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षणगण ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली तथा स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।
#सेवा_मेरा_योगदान #नशामुक्ति #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh