पालोजोरी: खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू, बच्चों ने दिखाया उत्साह; पहले दिन एथलेटिक्स, शनिवार को समापन
खेलो झारखंड के तहत अनारकली प्लस टू स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईईओ अमिताभ झा, बीपीओ नारायण मंडल, शिक्षक अशोक रजवार व सेवानिवृत्त शिक्षक परेश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क