आगरा: लोकसभा चुनाव को लेकर अपर पुलिस आयुक्त व जिला अधिकारी ने पुलिस लाइन में की गोष्ठी
Agra, Agra | Apr 27, 2024 आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। इसी को लेकर अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी जिला अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी पुलिस ऑब्जर्व्स के द्वारा पुलिस लाइन में गोष्ठी की गई। गोष्ठी में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे। लोकसभा चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।