देहरादून: हल्द्वानी हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, आगजनी और पथराव की घटना हम सब पर बट्टा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई आगजनी और पथराव की घटना हम सब पर बट्टा है। उन्होंने कहा कि वहां स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई और कर्फ्यू लगा हुआ है। लेकिन हम सब चाहेंगे कि सबसे पहले वहां शांति स्थापित हो। हरीश रावत ने कहा हल्द्वानी हिंसा से हम सब पर दाग लगा है।