देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंची सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून, जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का जाना हाल-चाल
रविवार शाम 4:15 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सिनर्जी हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पद्म विभूषण जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनका उपचार कर रहे डॉक्टरो से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। वही डॉक्टरो ने बताया कि जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।