देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बंजारावाला, देहरादून के शिवपुरी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
रविवार को दोपहर 1:30 बजे भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बंजारावाला, देहरादून के शिवपुरी में ADB के द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बताया कि ADB के द्वारा शिवपुरी में सड़क, नाली आदि कार्य किए जा रहे है।