देहरादून: बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । संस्कृत कला विकास परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट का कहना है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा समाज के उत्थान के लिए काम किया था उनका योगदान अतुलनीय है।