निघासन: गुलरीपुरवा गांव में घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के गुलरी पुरवा गांव निवासी नीरज कुमार का 2 वर्षीय मासूम पुत्र नितिन कुमार घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते घर के बाहर बाढ़ के पानी में नितिन कुमार डूब गया था। परिजनों ने मासूम बच्चे की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। कई घंटे बाद मासूम बच्चे का शव बाढ़ के पानी में उतरता हुआ मिला है।