लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव के तहत 21 फरवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उराँव के समर्थन में अपील, जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा अनुशासित, उत्साहपूर्ण और व्यापक जनभागीदारी से परिपूर्ण रही। विभिन्न समुदायों से हजारों लोगों की उपस्थिति ने इसे जनसैलाब का रूप दे दिया।