पुपरी: जनगणना के पहले चरण के लिए पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
जनगणना के प्रथम चरण को लेकर सोमवार को 12 बजे दिन में पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ की गई। जिसके विधिवत उदघाटन नगर परिषद के सभापति ब्रजेश कुमार जालान, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पर्यवेक्षक व प्रगणक को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है।