#बालाघाट
आज 28 अगस्त 2026को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाडी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है एवं घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में वि.खण्ड बिरसा के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खं. बिरसा में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 349 बच्चों को भोजन दिया गया । इसी प्रकार बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 131 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया तथा वि.खंड बिरसा में 33 आंगनबाडी केंद्रों के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #healthminmp #minphemp #minprdd #mp_husbandry
5 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 28, 2026