दतिया नगर: दतिया में नशेड़ी युवक हाईवे पर लेटा, वीडियो वायरल, दिनारा रोड शराब दुकान पर अवैध बिक्री से लोगों में नाराज़गी
दिनारा रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय के सामने शनिवार को एक युवक शराब के नशे में स्टेट हाईवे के बीचोंबीच लेट गया। युवक की हालत देखकर राहगीरों को पहले लगा कि कोई सड़क हादसा हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि वह पास की शराब दुकान से शराब पीकर आया था। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिसका वीडियों रविवार सुबह 08 बजे से वायरल हो रहा है।