फतुहा: बिहार विधानसभा के दोनों फेज का चुनाव संपन्न होते ही फतुहा में अटकलों का बाजार हुआ तेज
Fatwah, Patna | Nov 12, 2025 बिहार विधानसभा के दोनों फेज का चुनाव संपन्न होते ही फतुहा के हर चौक चौराहे, नुक्कड़ों पर अटकलें का बाजार तेज हो गया है। जहां महागठबंधन के समर्थन के एग्जिस्ट पोल को झूठ का पुलिंदा बता रहे हैं। वही एनडीए के समर्थक एग्जिस्ट पोल को सत्य बता रहे हैं। 14 नवंबर को बिहार का ताज किसके सर पर होगा यह मतगणना के बाद ही क्लियर हो पाएगा। फिलवक्त अटकलों का बाजार जारी है।