फतुहा: आरपीएफ ने फतुहा स्टेशन व रेल में चलाया सघन छापेमारी अभियान
Fatwah, Patna | Nov 12, 2025 फतुहा आरपीएफ ने स्टेशन व रेल में छापेमारी अभियान चलाया है। इस दरमियान रेलवे एक्ट के तहत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अबैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने के आरोप में चार तथा आरक्षित कोच में अनारक्षित रूप से यात्रा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विनोद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सभी को न्यायालय मेअग्रसारित किया गया है।