फतुहा: वरुणा गांव से लापता वृद्ध का शव गांव के पास धोवा नदी में मिला
Fatwah, Patna | Nov 11, 2025 वरुणा गांव से लापता वृद्ध का गांव के पास ही स्थित धोवा नदी से शव बरामद हुआ है। मृतक वरुणा गांव निवासी 70 वर्षीय रामप्रीत दास है। परिजनों के अनुसार वह 19 अक्टूबर से लापता थे। घर के लोग खोजबीन में जुटे थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने वृद्ध का शव धोवा नदी से बरामद कर समसपुर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के अनुसार डूबने से मौत है।