फतुहा: अबदालपुर गांव से 55 वर्षीय शख्स पटना से लापता
Fatwah, Patna | Nov 11, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के अबदालपुर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह अपनी बहन पटना चांदमारी रोड नंबर 2 निवासी चंचला देवी के यहां गए थे। जहां से एका एक लापता हो गए हैं। चंचला देवी द्वारा कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। कंकड़बाग थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।