करगहर: उसीना में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, आधा दर्जन लोगों का इलाज जारी
उसीना गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, उसीना गांव में एक घर के छत पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में वशिष्ठ पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया...