उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 नवंबर तक लिए आया नया अपडेट...!
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। 13 से 15 नवंबर के बीच राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
13 नवंबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
वहीं 14 और 15 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
#UttarakhandWeather #WeatherUpdate #Rainfall #Snowfall #Uttarakhand #Dehradun #Tehri #Uttarkashi #Rudraprayag #Chamoli #Bageshwar #Pithoragarh #PahadSamachar