फिरोज़ाबाद: अरांव बाईपास पुल के नीचे सवारियों को भरते टैम्पो चालक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
थाना जसराना क्षेत्र खामिनी पाढ़म निवासी 35 वर्षीय शिवदयाल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह टैम्पो चलाता था, रविवार शाम चार बजे करीबन थाना सिरसागंज क्षेत्र अरांव रोड पर उक्त टैम्पो चालक सवारियां भर रहा था तभी किसी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज को किसी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।