फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में था नाम
थाना दक्षिण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को रविवार दोपहर एक बजे क़रीबन दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बबलू उर्फ दिलीप पुत्र सूरजपाल निवासी छोटी छपेटी थाना दक्षिण, फिरोजाबाद है।