फिरोज़ाबाद: शहर में जन्म जयंती पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की शोभायात्रा निकाली गई, पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह रहे मौजूद
फ़िरोज़ाबाद शहर मे रविवार की दोपहर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ फ़िरोज़ाबाद के गाँधी पार्क चौराहे से निकाली गयी। समापन कार्यक्रम मे यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक महान की चरित्र पर प्रकाश डाला।