ज्ञानपुर: जंगीगंज में खनन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, एक जेसीबी मशीन की गई सीज
भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र के गडरिया की बारी गांव में स्थित सिंह ईट उद्योग पर सुबह खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह की छापेमारी से ईट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने एक उद्योग पर पहुंचकर राजस्व शुल्क की पर्ची और अन्य संबंधित कागजातों की जांच की। खनन विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया।