🚨 सुप्रीम कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, बोले- 'अता पता लापता में 17 करोड़ डूब गए'
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को चेक बाउंस से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के सामने उन्होंने अपनी आर्थिक मजबूरी और करियर के नुकसान का दर्द बयां किया।
💬 CJI और राजपाल यादव के बीच बातचीत:
CJI सूर्यकांत ने उनसे पूछा, "कुछ नया बना रहे हो नहीं?" इस पर राजपाल यादव ने जवाब दिया — "सर, प्रणाम करता हूं। ढाई-सौ फिल्में की हैं। पिछले 13 साल में ढाई-सौ करोड़ का नुकसान भी कर चुका हूं। 'अता पता लापता' में मेरे ₹17 करोड़ डूब गए।"
उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में करीब 5 करोड़ रुपये लगाए गए थे, लेकिन फिल्म थिएटर में ठीक से रिलीज ही नहीं हो पाई। कुल ₹22 करोड़ का नुकसान हुआ और एक रुपया भी नहीं कमाया गया।
📌 कोर्ट ने क्या कहा:
CJI ने मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए कहा — "आपकी फिल्म के टाइटल की तरह ही आपके पैसे भी 'अता पता लापता' हो गए।" कोर्ट ने राजपाल यादव को सलाह दी कि वे एक अच्छी फिल्म बनाएं और लोगों का मनोरंजन करें, जिससे उनकी छवि फिर से बन सके।
⚖️ मामले की स्थिति:
राजपाल यादव ने अदालत में 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया है। कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक कुल 2 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। बाकी 85 लाख रुपये की व्यवस्था उनकी पैतृक संपत्ति बेचकर की जाएगी, जिसके लिए कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।
पूरी खबर पढ़ें: https://www.bharatnamanews.com
#RajpalYadav #SupremeCourt #ChequeBounceCase #CJISuryaKant #AtaPataLaapata #Bollywood #राजपाल_यादव #सुप्रीम_कोर्ट #चेक_बाउंस #सीजेआई_सूर्यकांत #अता_पता_लापता #बॉलीवुड #BharatNamaNews #BreakingNews #Trending #HindiNews #India #CourtHearing #Actor #BollywoodNews #LegalNews #17Crore #Entertainment #Viral
Ghaziabad, Ghaziabad | Oct 7, 2026