राजगढ़: राजगढ़ के रायपुरिया गांव में स्वामित्व योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित, राजगढ़ सांसद हुए शामिल
राजगढ़ के रायपुरिया गांव में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ सांसद रोडमल नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया और हितग्राहियों को रजिस्ट्री का वितरण किया।