सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान उद्यान परिसर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई की।
कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं सुंदर कांकेर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया।
जनभागीदारी से स्वच्छता का संदेश, सेवा से मजबूत होता संकल्प।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp JanSeva JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas CGkeAshirwadkaDiya sevasankalpabhiyan modiat25 vishnubhaiya
3 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 17, 2026