समाज कल्याण विभा ज़िला उत्तर बस्तर कांकेर के कोयलीबेड़ा, पखांजूर और बांदे जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों के तत्काल मेडिकल प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाए गए। साथ ही राशन कार्ड और बस पास से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया तथा पेंशन योजनाओं के लिए आवश्यक कार्यवाही भी की गई।
इस अवसर पर 6 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल एवं बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।
सुविधाएँ प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
#समाज_कल्याण_विभाग_छत्तीसगढ़ #UDID #दिव्यांगजन #कांकेर #कोयलीबेड़ा #पखांजूर #बांदे #समावेशी_विकास #सुगम_छत्तीसगढ
4 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 17, 2026