सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कांकेर जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कांकेर के पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में भारत के मानचित्र पर एक साथ 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से जगमगाता भारत का मानचित्र जनभागीदारी, देशभक्ति और सेवा संकल्प का प्रतीक बना।
मुख्य अतिथि श्री विक्रम देव उसेंडी, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार,. पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर सहभागिता की।
नक्सल मुक्त कांकेर में विकास, शांति और जनभागीदारी की नई रोशनी के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जगमगाया।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh