कोरांव: भवानीपुर में विकास कार्यों में अनियमितता, बिना ई-रिक्शा खरीदे ही ₹1.60 लाख निकालने की हुई शिकायत
उत्तर प्रदेश के कोरांव विकासखंड के भवानीपुर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा की खरीद के बिना ही सरकारी धन निकालने, विद्यालय में शौचालय निर्माण अधूरा होने और ग्राम पंचायत भवन का कार्य भी अपूर्ण रहने की शिकायत की है। गांव के अर्जुन पाल और कृष्णकांत सिंह ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से की गई है।